लखनऊ, फरवरी 21 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में सोमवार को गोधन समागम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राजधानी स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस कार्यक्रम में 63 गोकुल व 49 नंद बाबा पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। पांच उत्कृष्ट निराश्रित गौ-आश्रय स्थलों व गौशालाओं को सम्मान पत्र और पुरस्कार वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम में विशेषज्ञ स्वदेशी नस्ल के गौपालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उसका योगदान विषय पर लोगों को नई जानकारी देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...