शाहजहांपुर, फरवरी 9 -- राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले में 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को कृमि नाशक (कीड़े मारने की) दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह अभियान स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य बच्चों को आंतों में होने वाले कृमि संक्रमण से बचाना और उनके शारीरिक व मानसिक विकास को बेहतर बनाना है। यदि किसी कारण से बच्चे 10 फरवरी को दवा का सेवन नहीं कर पाएंगे तो उनके लिए 13 फरवरी को मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...