मुरादाबाद, जनवरी 30 -- मुरादाबाद। मतदाता सूची में विधानसभा क्षेत्रवार दावे आपत्तियों का निस्तारण करने को छह फरवरी तक दावे आपत्तियां ली जा रही हैं। छह जनवरी से यह प्रक्रिया चल रही है। दो विशेष दिवसों का आयोजन हो चुका है। तीसरा विशेष दिवस 31 जनवरी को होगा। इसमें भी बीएलओ बूथों पर मौजूद रहेंगे। कल बूथों पर मतदाता अपनी वोटर लिस्ट चेक करें जिससे पता चल सके उनका नाम है अथवा नहीं। अगर नाम नहीं है तो इसके लिए दावा करें। किसी को नाम संशोधन करवाना है तो वह फार्म 8 जमा कर सकते हैं। इसके अलावा किसी को वोटर लिस्ट से नाम हटवाना है तो वह फार्म सात जमा करेंगे। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हो चुकी है। इसे कोई भी चेक कर सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...