नई दिल्ली, जनवरी 12 -- स्मार्टफोन फोटोग्राफी और स्टाइलिश डिजाइन पसंद करने वाले यूजर्स के लिए Oppo बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहा है। Oppo Reno 15 Series की पहली सेल कल रात 12 बजे से शुरू होने जा रही है, जिसमें कंपनी अपने तीन दमदार स्मार्टफोन्स Reno 15 Pro, Reno 15 Pro Mini और Reno 15 को सेल के लिए उपलब्ध कराएगी। यह सीरीज खास तौर पर फोटोग्राफी लवर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। Oppo Reno 15 Series में कंपनी ने प्रीमियम डिजाइन, एडवांस AI कैमरा फीचर्स और दमदार बैटरी का शानदार कॉम्बिनेशन दिया है। पहली सेल के मौके पर Oppo ग्राहकों को 10% तक का इंस्टेंट कैशबैक, Zero Down Payment, एक्सचेंज बोनस, फ्री स्क्रीन प्रोटेक्शन और एक्सटेंडेड वारंटी जैसे आकर्षक ऑफर्स भी दे रहा है। अगर आप नया प्रीमियम कैमरा फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Oppo Reno 15 S...