मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में मौसम में गुरुवार से फिर बदलाव होगा। आसमान में गरज वाले बादल बन सकते हैं और तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को जारी पूर्वानुमान में इसकी संभावना जताई गई है। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि, पूसा के मौसम विभाग ने अगले 28 जनवरी से एक फरवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि पूर्वानुमान अवधि में मौसम आम तौर पर शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, 29 जनवरी को मौसम में परिवर्तन होने के आसार हैं। आसमान में गरज वाले बादल बन सकते हैं और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि पूर्वानुमान अवधि में औसतन 6-12 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चल सकती है। वहीं, अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्र...