जौनपुर, जनवरी 8 -- जौनपुर। ठंड और शीतलहर के दृष्टिगत जिले में आठवीं तक के विद्यालयों में दो दिन की छुट्टी कर दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि ठंड की वजह से सभी बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों में आठ और नौ जनवरी को छुट्टी घोषित की गई है। आदेश का अनुपालन कराने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भी भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...