देहरादून, मार्च 24 -- देहरादून। चमोली जिला पंचायत में प्रशासक पद पर नियुक्ति को लेकर मचे घमासान पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। यहां प्रशासक पद पर नियुक्ति को लेकर निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के बीच खींचतान जारी है। इस मुद्दे पर सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि धामी राज में सुचिता और पारदर्शिता का कितना ख्याल रखा जा रहा है, इसकी बानगी चमोली में देखने को मिल रही है। जिस रजनी भंडारी पर नंदा राजजात यात्रा में वित्तीय अनियमित्ता के आरोप लगाते हुए भाजपा की सरकारों ने लगातार न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और रजनी भंडारी के कार्यकाल की जांच बैठाई। आज वही सरकार रजनी भंडारी के पति राजेंद्र भंडारी के भाजपा में शामिल होने के बाद उनकी सबसे बड़ी पैरोकार और संरक्षक बन गई है। गरिमा ने बताया कि पंचायतों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.