एटा, जनवरी 30 -- जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी यश कुमार वर्मा ने बताया वित्तीय वर्ष 2025-26 के पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना (कक्षा 11-12) के तहत ऑनलाइन प्रक्रियात्मक चल रही है। जनपदीय समिति से शुद्ध एवं संदेहास्पद डाटा को लॉक किए जाने की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई है। निर्धारित समय-सीमा में उनके लॉगिन पर प्रदर्शित डाटा का नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिससे किसी भी स्थिति में कोई भी डाटा लंबित न रहे। समस्त शिक्षा संस्थाओं को तत्काल अवगत कराते हुए उनके लॉगिन पर प्रदर्शित निस्तारण योग्य लंबित प्रकरणों का अनिवार्य रूप से 31 जनवरी तक नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। ताकि पात्र छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ समय से प्राप्त हो सके।

हिंदी हिन्दुस्ता...