लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 9 -- लखीमपुर, संवाददाता। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक 11 दिसम्बर को जिले में आ रहे हैं। वह भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में भाग लेंगे। संगठन पदाधिकारियों के साथ ही विधायक भी इस बैठक में शामिल होंगे। बैठक के बाद वह वापस लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। बैठक में सभी संगठन पदाधिकारियों से समय पर पहुंचने को कहा गया है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का हेलीकाप्टर शहर के पुलिस लाइन मैदान पर उतरेगा। यहां से वह कार से भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। भाजपा कार्यालय पर जिला पदाधिाकरियों, विधायकों को इस बैठक में बुलाया गया है। भाजपा जिला प्रवक्ता रमेश चन्द मिश्रा ने बताया कि बैठक के बाद करीब साढ़े बारह बजे डिप्टी सीएम वापस लखनऊ रवाना होंगे। भाजपा संगठन को लेकर यह बैठक काफी महत्वपूर्ण बताई जा रही है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि डिप्टी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.