भागलपुर, नवम्बर 20 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता द्वितीय बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम की जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता 22 नवंबर को आयोजित होगी। इसका विषय विषय खाद्य सुरक्षा व पर्यावरणीय स्वास्थ्य हेतु प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन रखा गया है। यह चयन राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी और साइंस फॉर सोसाइटी के तहत होगी। इसमें कक्षा सातवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी पांच उप-विषयों में से किसी एक अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर सकेंगे। जो विद्यार्थी अगस्त में हुई कार्यशाला में शामिल नहीं हुए हैं, उन्हें सौ रुपये पंजीयन शुल्क जमा करना होगा, तब वे हिस्सा ले सकेंगे। उप-विषयों में बेहतर खाद्य उत्पादन व भंडारण, जैव विविधता संरक्षण, खरपतवार का उपयोग, मिट्टी प्रबंधन तथा मौसम जलवायु व कृषि शामिल हैं। डीपीओ-एसएसए ने कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.