बस्ती, फरवरी 8 -- बस्ती, निज संवाददाता। सीएचसी में दुबौलिया ब्लॉक के अंतर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। 10 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर खिलाई जाने वाली दवा के सेवन के संबंध में उन्हें जानकारी दी गई। पेट में पलने वाले कीड़ों को निकालने के लिए एक से 19 साल तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाने का कार्यक्रम साल में दो बार चलता है। 13 फरवरी को मॉपअल राउंड चलेगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत सरकारी व निजी स्कूल में अध्यापक व आंगनबाड़ी में पंजीकृत और स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकत्री की मदद से दवा खिलाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.