गिरडीह, जनवरी 2 -- गांडेय, प्रतिनिधि। सार्वभौम शाकद्वीपी ब्राह्मण महासंघ प्रखंड गांडेय के सदस्यों ने शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों में भ्रमण किया और समाज के सदस्यों के बीच आमंत्रण कार्ड सौंपा। आमंत्रण कार्ड के माध्यम से समाज के सदस्यों को 4 जनवरी को खंडोली स्थित एकल अभियान जीआरसी गिरिडीह में आयोजित वन भोज सह परिवार मिलन सामारोह में पहुंचने का आग्रह किया। निमंत्रण कार्ड प्रखंड के पांडेयडीह, बेलडीह, अहिल्यापुर, चितरपोकी, कच्छैल, तेलखारी, देवपुर, मेदनीपुर, जोगनियाटांड़ सहित अन्य गांवों के सदस्यों के बीच बांटा गया। यह जानकारी गांडेय प्रखंड अध्यक्ष विपिन मिश्रा ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...