भागलपुर, मार्च 20 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 21 और 22 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 19-23 मार्च के मध्य आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 05-25 किमी/घंटा की रप्तार से पछुआ हवा चल सकती है। जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 8.30 बजे तक आर्द्रता 84 प्रतिशत रही। जबकि पछुआ हवा 9.6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। यह जानकारी बीएयू के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ. बीरेंद्र कुमार ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.