सहारनपुर, फरवरी 20 -- विद्युत पारेषण खण्ड-प्रथम के अधिशासी अभियंता ने बताया कि 22 फरवरी को 220 केवी विद्युत उपकेंद्र सरसावा पर 132 केवी मेन बस पर रुटीन मरम्मत संबंधी कार्य कराया जाना है। जिसके कारण रविवार की सुबह छह बजे से सात बजे तक नवादा रोड, शारदा नगर, पीर माजरा तथा मानकमऊ टाउन सहित संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। अधिशासी अभियन्ता ने जनहित में किए जा रहे कार्य में सहयोग की अपील की। साथ ही असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...