मेरठ, जून 28 -- मेरठ-मुजफ्फरनगर, हरिद्वार के बीच एनएच-58 पर 30 जून की आधी रात से सफर थोड़ा महंगा हो जाएगा। टोल की नई दरें 30 जून की आधी रात से ही लागू होगा। इसके लिए एनएचएआई ने स्वीकृति दे दी है। नई दरों की घोषणा शनिवार को होने की संभावना है। हर साल 30 जून की रात 12 बजे से एनएच-58 स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की नई दरें लागू की जाती है। पिछले साल हालांकि चौपहिया और स्थानीय वाहनों के टोल में कोई वृद्धि नहीं की गई थी। भारी वाहनों का टोल पांच रुपये बढ़ा दिया गया था। इस बार पांच से 10 रुपये तक वाहनों के टोल में वृद्धि का प्रस्ताव है। टोल के अधिकारियों के अनुसार एनएचएआई से टोल की नई दरों की स्वीकृति की सूचना है। शनिवार को संभावना है कि टोल की नई दरों की घोषणा कर दी जाएगी। कार, जीप जैसे चौपहिया वाहनों का टोल 5 से 10 रुपये बढ़ने की संभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.