मधुबनी, फरवरी 5 -- मधेपुर,निज संवाददाता। मधेपुर प्रखंड के 10 पैक्सों में शुक्रवार को होने वाले चुनाव के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हो इसके लिए प्रशासनिक एवं पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वोटिंग सुबह सात बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगी। प्रखंड के 10 पैक्सों गढ़गांव, द्वालख, पचही, परवलपुर, बकुआ, बांकी, बाथ, भखराईन, महिसाम तथा महासिंह हसौली पंचायत में शुक्रवार को चुनाव होंगे। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 28 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कुल 27 मतदान केंद्रों पर 16282 मतदाता वोट डालेंगे। इधर, चुनाव कार्य सम्पन्न कराने के लिए गुरुवार को मतदान कर्मियों को मतदान सामग्रियों के साथ मतदान केंद्रों पर भेज दिया गया। मतदान सामग्री का वितरण प्रखंड कार्यालय पर किया गया। आरओ सह बीडीओ आलोक कुमार शर्मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.