प्रयागराज, नवम्बर 8 -- प्रयागराज। केंद्र सरकार के पंचायती राज राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल नौ नवंबर को प्रयागराज आएंगे। सुबह 4:50 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेंगे। यहां से सर्किट हाउस आएंगे। 10:25 बजे सिविल लाइंस के एक होटल में पुलिस पेंशनर्स के कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर 11 बजे प्रयागराज जंक्शन जाएंगे और यहां से प्रयागराज-लालगढ़ ट्रेन से आगरा के लिए रवाना होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...