मैनपुरी, जनवरी 10 -- यादव क्रिकेट क्लब कंजाहार द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को टूर्नामेंट का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख सत्यपाल सिंह यादव ने किया। शुभारंभ मैच में कल्होर टीम ने घिरोर को हराया। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट की एंट्री फीस 1500 रुपये रखी गई है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21,000 रुपये नकद व उपविजेता टीम को 11,000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। शनिवार को कल्होर व घिरोर के बीच मुकाबला खेला गया। कल्होर टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए घिरोर टीम ने 16 ओवर में 123 रन बनाए। प्रभात ने 36 रन, आशीष ने 28 रन व टीटू ने 16 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कल्होर टीम ने 15 ओवर में 124 रन बनाकर मैच जीत लिया। कल्होर टीम की तरफ से प्रबल ने 26 रन, अमन ने 25 रन व ...