बुलंदशहर, फरवरी 5 -- बुलंदशहर। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्त्री एवं प्रसूति विभाग की ओर से विशेष कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने महिलाओं को जानलेवा सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों और उससे बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक किया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई और उन्हें नियमित जांच के लिए प्रेरित किया गया। स्त्री एवं प्रसूति विभाग की डॉ. कल्पना कुलश्रेष्ठ, डॉ. नम्रता वर्मा और डॉ. स्वाति सिंह ने शिविर में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर को शुरुआती दौर में पहचान कर पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। इसके लिए ''पेप स्मीयर'' जांच सबसे कारगर है। डॉक्टरों ने बताया कि 30 साल से अधिक उम्र की प्रत्येक महिला को नियमित अंतराल पर यह जांच करानी च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.