बुलंदशहर, दिसम्बर 7 -- खानपुर थाना क्षेत्र के गांव परवाना के मुख्य द्वार पर स्याना विधायक की निधि से कल्याण सिंह द्वार लगाने को लेकर शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा के परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। दो थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया, तब मामला शांत हुआ। द्वार को लेकर दो पक्षों में तनाव का माहौल है। बता दें कि स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी की निधि से औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित गांव परवाना के मुख्य द्वार पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यपाल पदम श्री विभूषण से सम्मानित बाबू कल्याण सिंह का द्वार बनवाने के लिए शनिवार की देर शाम ठेकेदार गेट पर गड्ढे खुदवाने के लिए कर्मचारियों को लेकर पहुंचा। कर्मियों ने दो गहरे गड्ढे खोद डाले। सूचना पर शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा के परिवार के 15-20 लोग एकत्रित होकर मौके पर पहुंचे और वहां प...