लोहरदगा, अप्रैल 12 -- लोहरदगा, संवाददाता। कल्याण विभाग लोहरदगा अनुसूचित जाति जनजाति, पिछड़ी जाति और अल्पसंख्यकों को भारतीय संविधान के प्रति जागरूक के लिए 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती मनाते हुए कई कार्यक्रम करेगा। कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त डा वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में अधिकारियों की जिला स्तरीय बैठक आहूत की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि अंबेदकर जयंती पर बाइक रैली आयोजित की जाएगी। समाहरणालय मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा, जिसमें पेंटिंग प्रतियोगिता, वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिले में शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा। कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.