मुंगेर, दिसम्बर 2 -- मुंगेर, एक संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को अपराह्न 1:00 बजे से डीएम की अध्यक्षता में कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग के सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में डीएम ने कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं में विद्यालय एवं छात्रावास संचालन, अत्याचार निवारण अधिनियम, प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र, निर्माणाधीन वर्क शेड आदि की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति और कार्यप्रगति की अद्यतन जानकारी भी प्राप्त की। समीक्षा के दौरान डीएम ने सदर मुंगेर वार्ड संख्या- 20 तथा औड़ा बगीचा पंचायत में विकास मित्रों के रिक्त पदों के नियोजन से संब...