लखनऊ, फरवरी 21 -- नगर निगम सदन की शनिवार को हुई विशेष बैठक में शहर और ग्रामीण क्षेत्र में विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। बैठक में जमीनों के हस्तांतरण, निर्माण कार्यों और विभिन्न विभागों को भूमि आवंटन से जुड़े प्रस्ताव रखे गए, जिन्हें सदन ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। सबसे बड़ा निर्णय अमौसी स्थित शूटिंग रेंज को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने का लिया गया। नगर निगम की करीब 41.60 एकड़ जमीन पर शूटिंग रेंज के साथ टाउनशिप विकसित की जाएगी। यह परियोजना निजी बिल्डर द्वारा तैयार की जाएगी। जिस संस्था को यह जिम्मेदारी मिलेगी, उसे शूटिंग रेंज को आधुनिक रूप में विकसित करना होगा। इसके साथ ही अतिरिक्त भूमि टाउनशिप निर्माण के लिए दी जाएगी। जमीन ट्रांसफर के प्रस्ताव को सदन से मंजूरी मिल चुकी है। इसमें एक कमेटी भी बना दी गई है जो प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.