धनबाद, सितम्बर 23 -- बगोदर, प्रतिनिधि। ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन ने जिला कल्याण पदाधिकारी को मंगलवार को मांग पत्र सौंपा है। इसके माध्यम से अन्य पिछड़ा वर्ग को मिलने वाले पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति भुगतान की मांग की गई है। आइसा के राज्य अध्यक्ष विभा पुष्पा दीप के नेतृत्व में संगठन के द्वारा जिला कल्याण पदाधिकारी को सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र - छात्राओं को छात्रवृत्ति भुगतान में देरी हो रही है। ऐसे में वैसे छात्र - छात्राओं को पढ़ाई पूरी करने में आर्थिक संकट उत्पन्न होने लगा है और वे पढ़ाई छोड़ने को विवश हैं। राज्य अध्यक्ष ने कहा है कि लगभग 35 हजार ऐसे छात्र हैं जिन्हें सरकारी आवंटन के अभाव में छात्रवृत्ति नहीं मिली है जबकि नामांकन और परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। कहा है कि गिरिडीह जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.