पाकुड़, फरवरी 22 -- प्रखंड स्थित कल्याण गुरुकुल हिरणपुर से शनिवार को बैच संख्या 59 के कुल 11 अभ्यर्थी रोजगार के लिए चेन्नई रवाना हुए। सभी उम्मीदवारों को ट्रेनर अनुज सिंह के नेतृत्व में उत्साह के साथ प्रस्थान किया गया। इन अभ्यर्थियों को चेन्नई स्थित इंटीमेट फैशन कंपनी में नियुक्ति मिली है। जिससे उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। रवानगी से पूर्व गुरुकुल परिसर में एक संक्षिप्त विदाई समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रवीण सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर सभी को रवाना किया और कहा कि यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने अभ्यर्थियों को ईमानदारी और परिश्रम के साथ कार्य कर संस्थान व क्षेत्र का नाम रोशन करने की सलाह दी। इस अवसर पर ट्रेनर उज्जवल राय, वार्डन सारती टोप्पो, पुतुल सोरेन तथा कुक ललिता कुमारी मौजूद रही। संस्थान प...