बोकारो, अप्रैल 30 -- भंडारीदह। सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र अंतर्गत एसडीओसीएम परियोजना कल्याणी में इन दिनों लोहा एवं कोयला चोरों का एक प्रकार से आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हर कुछ दिनों के अंतराल में चोर बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। अगर समय रहते इन चोरों पर नकेल नहीं कसा गया तो सीसीएल की संपत्ति को दिन के उजाले में भी चोरी कर लेने में कोई भय नहीं होगा। एक दिन पहले रात को अज्ञात चोरों के द्वारा कल्याणी के वर्कशॉप से कुछ दूरी पर लगे लाखों रुपए के पानी के पाइप की चोरी कर ली गई। कल्याणी वर्कशाप सहित अन्य कई महत्वपूर्ण जगहों पर सीआईएसएफ की ड्यूटी लगती है बावजूद भी चोरी का हो जाना कहीं न कहीं लापरवाही का नतीजा है। कोलियरी क्षेत्र में लोहा एवं कोयला की चोरी की वारदात आये दिन होती रही है। स्थानीय व्यक्तियों का कहना है कि सीआईएसए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.