बाराबंकी, जुलाई 5 -- निन्दूरा। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकास खण्ड निन्दूरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भंडार व जजिया से होकर निकली कल्याणी नदी के किनारों पर शनिवार को एडीओ पंचायत अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सचिव महमूद अंसारी और आनंद सिंह की उपस्थित में विशेष सफाई अभियान शुरू कराया गया। एडीओ पंचायत अनिल कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान नदी संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य नदी को साफ करके उसे पुनर्जीवित करना है। शनिवार ग्राम पंचायत भंडार और जजिया मऊ के बीच में कल्याणी नदी के किनारों पर सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ नदी के संरक्षण के लिए कूड़ा व झाड़ियों की सफाई शुरू की। ग्राम वासियों में कल्याणी नदी की सफाई होते देखकर एक बार पुन: कल्याणी नदी के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.