रांची, मार्च 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। शब्दकार साहित्यिक समूह द्वारा कल्याणी झा 'कनक के यात्रा संस्मरण 'नई दिल्ली से इंडियाना वाया पेरिस का लोकार्पण रांची प्रेस क्लब मे शनिवार को किया गया। कल्याणी झा ने अपनी पुस्तक की रचना यात्रा के बारे बताते हुए कहा कि अपने पुत्र और पुत्रवधू के पास इंडियाना जाना हुआ तो वहां की संस्कृति और स्थलों से जो परिचय हुआ, तो उसे लिखने से नहीं रोक सकी। मुख्य अतिथि मैथिली के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ विद्यानाथ मिश्र विदीत ने कहा कि सभी विदेश नहीं जा सकते। ऐसे में यह पुस्तक आधुनिक यात्रा का एलबम है। इसे पढ़कर भारत के लोग यहीं से अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं। वरिष्ठ साहित्यकार अशोक प्रियदर्शी ने कहा कि यात्रा संस्मरण ऐसा जीवंत हो कि पढ़ते समय ऐसा लगे कि, पाठक स्वयं यात्रा कर रहा है। इस पुस्तक में यही खूबी है। कथाकार पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.