उन्नाव, जनवरी 30 -- उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-16 क्रिकेट लीग का पांचवा मैच शास्त्री क्लब व कल्याणी कल्ब के बीच खेला गया। जिसमें शास्त्री क्लब ने रोमांचक मुकाबले में मैच जीत लिया। डॉ सुखदेव प्रसाद गुप्ता क्रिकेट लीग में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शास्त्री क्लब ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 24 ओवर खेलते हुए 90 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कल्याणी क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 29 ओवरों मे मात्र 89 रन ही बना सकी। इस तरह एक रन से शास्त्री क्लब ने मैच जीत लिया। मैच के बाद जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने यश सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस दौरान मुख्य रूप से ओम मिश्रा, सचिन तिवारी, अजय त्रिवेदी, आशीष, अरशद राजा आदि लोग उपस्थित रहे। एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.