समस्तीपुर, अक्टूबर 8 -- समस्तीपुर। आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा ने मंगलवार को कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थापित सिंगल विंडो केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने नामांकन प्रक्रिया, अभिलेखों के संधारण, कर्मियों की उपस्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और अभ्यर्थियों की सुविधा से जुड़ी तैयारियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया पूर्णत: पारदर्शी, सुव्यवस्थित और समयबद्ध ढंग से संपन्न होनी चाहिए। नामांकन स्थल पर बनाए गए विभिन्न काउंटर, अभ्यर्थियों के प्रवेश मार्ग, रसीद काउंटर, मीडिया वेटिंग एरिया, सीसीटीवी व्यवस्था और सुरक्षा प्वाइंट का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.