मोतिहारी, जनवरी 3 -- कल्याणपुर। प्रखंड मुख्यालय के कार्यालय में विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह ने समीक्षा बैठक की। प्रखंड के सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रखंड कार्यालय परिसर में साफ सफाई में सुधार की बात कही। मनरेगा कार्यालय में पी ओ मुरली मनोहर , कनीय अभियंता एवं सभी पंचायत के रोजगार सेवक के साथ कार्यान्वित योजनाओं का समीक्षा किया। सरकार तथा विभाग के सहयोग से विकास के लिए विमर्श किया। इस अवसर पर बीडीओ, सीओ, भाजपा प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष शिवशंकर दुबे, संजय सिंह, संजय गुप्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...