कानपुर, नवम्बर 16 -- कल्याणपुर। कल्याणपुर में रविवार दोपहर बगिया क्रॉसिंग से लेकर बिठूर तिराहे तक भीषण जाम लग गया। जाम में दो एंबुलेंस भी फंस गईं। एक घंटे तक वाहन रेंगते नजर आए। कल्याणपुर में रविवार दोपहर जीटी रोड पर बगिया क्रॉसिंग से लेकर बिठूर तिराहे तक ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम हो गई। देखते ही देखते वाहनों की कतारें लग गई। कल्याणपुर चौराहे पर दगा मार वाहनों और ई रिक्शा-टेंपो की अराजकता के कारण यह जाम लगा। जाम की सूचना पर ट्रैफिक पुलिस के साथ ही कल्याणपुर पुलिस ने मोर्चा लिया। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया जा सका। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस फोर्स के साथ जाम को खुलवा दिया गया था, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से चलने लगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...