कानपुर, अप्रैल 18 -- कल्याणपुर। पनकी पुलिस ने कारोबारी की पत्नी से हुई चेन लूट की वारदात का शुक्रवार को खुलासा कर दिया। कारोबारी के पड़ोसी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर लूट की वारदात की साजिश रची थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। शताब्दी नगर के शिवालिक भवन में रहने वाले डिब्बा कारोबारी वेद प्रकाश की पत्नी भावना सोनकर बुधवार को घर पर अकेले थीं। तभी घर में घुसे दो लुटेरों ने उनकी चेन लूट ली थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। शक के आधार पर पुलिस ने कारोबारी के पड़ोसी सागर वर्मा को हिरासत में लिया। पूछताछ में सागर वर्मा ने बताया कि अय्याशी के लिए उसने कारोबारी के घर लूट की साजिश रची थी। वारदात में उसने रतनपुर निवासी अपने दोस्तों आदित्य राजपूत और अंकुर पाल को शामिल किया था। आदित्य और अंकुर ने मिलकर लूट की वारदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.