हापुड़, अक्टूबर 4 -- गांव कल्याणपुर स्थित महादेव मंदिर की कृषि भूमि और फसल राशि को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंदिर के महंत एवं संपत्ति प्रबंधक ने डीएम को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। महंत के शिष्य मंशा गिरि ने बताया कि मंदिर की लगभग 20 बीघा कृषि योग्य भूमि पर कुछ लोगों द्वारा फसल की उपज का सही हिसाब नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि फसल की देखरेख में अनियमितता और उपज की राशि में बेईमानी की जा रही है, जिससे मंदिर की आय और संपत्ति दोनों को नुकसान हो रहा है। आरोप है कि मंदिर परिसर में बरामदे की दीवार की मरम्मत और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए धनराशि का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की है कि धांदिर की जमीन धार्मिक न्यास की संपत्ति है, इसलिए उसकी उपज और उपयोग में पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.