लातेहार, फरवरी 8 -- लातेहार संवाददाता लातेहार सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने अभ्यास कुमार के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में चोरों ने घर से नगद राशि व कीमती जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित अभ्यास कुमार ने बताया कि परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए मनिका के बरवइया गांव गए हुए थे। घर में केवल भाभी मौजूद थीं। इसी दौरान चोरों ने भाभी के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और दूसरे दरवाजे से घर में प्रवेश किया। चोरों ने घर में रखे लगभग 7 हजार रुपये नगद एवं करीब 70 हजार रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब भाभी की नींद खुली तो उन्होंने खुद को कमरे में बाहर से बंद पाया। इसके बाद उन्होंने बगल के लोगों को आवाज दी। ग्रामीणों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया, तो देखा गया कि घर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.