नई दिल्ली, मार्च 15 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। कल्याणपुरी इलाके में शुक्रवार को होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ वापस घर लौट रहे युवक की रोडरेज में हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय आशीष के रूप में हुई है। पहले आरोपियों ने युवक की बाइक में जोरदार टक्कर मारी, फिर बहस और हाथापाई पर उतर आए। पीड़ित और उसके दोस्त ने विरोध किया तो आरोपियों ने शराब की बोतल निकालकर पहले युवक के सिर पर दे मारी। इसके बाद गले पर वार करते हुए गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक के दोस्त को भी मामूली चोटें आईं हैं। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के दोस्त के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कुछ ही घंटों के अंदर दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली। आरोपियों पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज मिले हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.