पीलीभीत, दिसम्बर 27 -- पीलीभीत। महिला कल्याण विभाग की ओर से पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विभागीय टीम ने ग्रामीणों को कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना-सामान्य और स्पांसरशिप योजना आदि के बारे में बताया। कैंप में चार बच्चे कन्या सुमंगला योजना और सात बच्चे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना-सामान्य में पात्र पाए गए। इन सभी बच्चों के फार्म भरवा दिए गए। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने बताया कि कैंप के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...