आगरा, फरवरी 13 -- खेरागढ़ तहसील में शुक्रवार को विधिक साक्षरता/सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विनीता सिंह ने 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। कहा कि जिन व्यक्तियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करना है तो वह संबंधित विभाग में व जन सेवा केंद्र में जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अचल प्रताप सिंह ने लोगों को उनके विधिक अधिकारों और विभिन्न प्रावधानों के बारे में बताया। जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के पात्र लाभार्थियों को शिविर में ही लाभ प्रदान किया। शिविर में विद्युत विभाग की एकमुश्त समाधान योजना, विधवा पेंशन समेत अन्य सभी पेंशन की जानकारी भी विस्तार से दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला...