भदोही, जनवरी 4 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। काशी-प्रयाग मध्य और विंध्य क्षेत्र में प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा सेमराधनाथ गंगा घाट पर कल्पवास मेला का शुभारंभ शनिवार को डीएम शैलेश कुमार एवं एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने संयुक्त रूप से की। गंगा पूजन संग धर्म ध्वजारोहण करते हुए मां गंगा की निर्मल एवं अविरल धारा महत्व की जानकारी दी गई। इस दौरान डीएम-एसपी ने संयुक्त रूप से बाबा सेमराधनाथ धाम में सर्व कल्याण की कामना की। नव वर्ष पर दर्शन-पूजन करने आए दर्शनार्थियों को आत्मीय भाव से उनका कुशल क्षेम पूछा। काशी-विन्ध्य-प्रयाग के महासंगम स्थल महातीर्थ सेमराधनाथ धाम में कल्पवास के 31वें वर्ष के परम पुनीत पर्व पर गंगा तट पर मां गंगा का निर्मल एवं अविरल सतत् धारा को वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा पूजन-अर्चना किया। माघ मेला कल्पवास के प्रतीक स्वरूप मां गंगा तट पर धर...