फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 24 -- फर्रुखाबाद , कार्यालय संवाददाता पांचालघाट पर माघ माह में कल्पवास के लिए साधु संतों और कल्पवासियों का आना तेजी के साथ शुरू हो गया है। डेढ़ हजार से अधिक श्रद्धालु कल्पवास को यहां पहुंच गए हैं। गंगा घाट पर भक्ति की छटा बिखर रही है। कल्पवास को पहुंचे श्रद्धालु पूजा अर्चना कर माहौल को अच्छा बना रहे हैं। हर ओर गंगा मइया की जयजयकार हो रही है। माघ मेला 3 जनवरी से शुरू होगा । इसको लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां चल रही हैं। माघ में कल्पवास करने के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। पांचालघाट पर तंबुओं का शहर बसने लगा है। हरदोई, एटा, बदायूं, मैनपुरी, कन्नौज, कासगंज, पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर आदि जिलों से गंगा भक्त कल्पवास के लिए पहुंच रहे हैं। साधु संत भी यहां दूर दूर से आ रहे हैं। गंगा भक्त अपने अपने क्षेत्रों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.