रांची, सितम्बर 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कल्पना लोक दुर्गा पूजा समिति, पिंजरा पोल, गोशाला, लगातार 56 वर्षों से मां दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं के आगमन के साथ भव्य पूजा का आयोजन करती आ रही है। यह दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष अपने 57वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। इस अवसर पर, समिति द्वारा एक भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है, जो एक काल्पनिक गुफा के रूप में दिखेगा। मां दुर्गा और सभी देवी-देवता पंडाल के अंदर बनी इसी भव्य गुफा में विराजित होंगे। पूजा के सफल आयोजन के लिए समिति ने आपसी विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया है। इन सभी के सहयोग से ही दुर्गा पूजा महोत्सव की पूरी व्यवस्था की देखरेख की जाएगी। इसमें दीपक बंका (मुख्य संरक्षक), रोहित सिंह, आलोक कुमार (संरक्षक), शैलेंद्र यादव (अध्यक्ष), दिवाशं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.