महाराजगंज, अक्टूबर 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लंबे इंतजार के बाद जिले का बहु प्रतीक्षित महराजगंज महोत्सव सुरों, रोशनी और रंगों से सजने को तैयार है। जिला पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद ने तीन दिवसीय सांस्कृतिक संध्या के लिए कलाकारों के नाम तय कर दिए हैं। प्रसिद्ध लोक व प्लेबैक गायिका कल्पना पटवारी, बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी, युवा गायक असित त्रिपाठी, गजल गायक कुमार सत्यम और मुंबई के यूफोरिया बैंड के कलाकार इस बार महोत्सव की शान बढ़ाएंगे। 31 अक्तूबर से जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज मैदान में शुरू हो रहे महराजगंज महोत्सव की सांस्कृतिक शामें इस बार सितारों से जगमगाएंगी। जिला पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद ने सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। पहले दिन मुंबई का यूफोरिया बैंड सुर, लय और ताल का संगम ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.