पिथौरागढ़, फरवरी 1 -- थल। राउमावि धाराकौली की कक्षा आठ की छात्रा कल्पना बसेड़ा ने नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई है। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने बताया कल्पना को योजना के तहत कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई के लिए प्रति माह एक हजार की धनराशि छात्रवृत्ति के तौर पर मिलेगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने पर बंशीधर जोशी, गौरव भैसोड़ा, विनीता जोशी, सुषैन पंत, कमला जंगपांगी, संगीता आर्या, अंकित कुमार, दुर्गा बसेड़ा, प्रेमचंद, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मीना देवी, अभिभावक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र बोरा, ग्राम प्रधान दीवान सिंह खर्कवाल ने खुशी व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...