बुलंदशहर, फरवरी 12 -- उदयपुर फाइल्स फिल्म के निर्माता अमित जानी 1978 के दंगों और 24 नवंबर 2024 की संभल हिंसा पर आधारित फिल्म कल्कि संभल बना रहे हैं। जिसका पोस्टर भी रिलीज हो चुका है। गुलावठी शोभा आनंद हॉस्पिटल पहुंचे फिल्म निर्माता अमित जानी ने कहा कि यह फिल्म नहीं बल्कि सच का आईना है। वर्षों से सच को दबाया गया है। लेकिन कल्कि संभल के माध्यम से सच सामने आएगा। खुद को मिल रही धमकियों के सवाल पर अमित जानी ने कहा कि कल्कि संभल का नाम जारी करने पर परिवार और बच्चों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं। फिल्म की शूटिंग को लेकर अमित जानी ने कहा कि शूटिंग का सरकार फैसला लेगी। कहा कि फिल्म कल्कि संभल भी बनेगी और संभल में ही शूट होगी। बताया कि हिंदुओं से संबंधित फिल्म बनाने के लिए ही प्रोडक्शन हाउस खोला गया है। कैराना, अनंतनाग, कश्मीर फाइल 2, 3, कश्मीर ...