संभल, फरवरी 20 -- श्री कल्कि धाम के स्थापना दिवस समारोह में गुरुवार को धार्मिक अनुष्ठानों और संत सम्मेलन के बीच श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को 'जगद्गुरु' घोषित किया गया। अखाड़ा परिषद और विभिन्न अखाड़ों के संतों की मौजूदगी में यह घोषणा की गई, जिसके बाद उन्हें चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और पुष्पवर्षा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह श्री कल्कि यज्ञशाला में महायज्ञ से हुई, जिसमें आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पूर्णाहुति दी। दो वर्ष पूर्व इसी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री कल्कि धाम का शिलान्यास किया था। स्थापना दिवस पर उनके शिलान्यास भाषण का प्रसारण भी स्क्रीन के माध्यम से किया गया। यज्ञ के बाद मुख्य पंडाल में भजन गायक प्रेम प्रकाश दूबे ने सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया। कवयित्री अनामिका अंबर ने ओजपूर्ण काव्य पाठ से कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.