संभल, फरवरी 19 -- श्री कल्कि धाम का स्थापना समारोह गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। समारोह शुभारंभ से पूर्व सुबह 9 बजे श्री कल्कि यज्ञशाला में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के सानिध्य में महायज्ञ किया जाएगा। यज्ञ के बाद विश्व विख्यात गायक प्रेम प्रकाश दूबे द्वारा सुंदर कांड का पाठ किया जाएगा। कल्कि धाम के प्रवक्ता पंकज चाहल ने बताया कि श्री कल्कि धाम स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी द्वारा की जाएगी। महंत रविंद्र पुरी द्वारा विशेष उद्बोधन श्री कल्कि धाम एवं सनातन के विषय में किया जाएगा। कल्कि धाम स्थापना दिवस का विशेष आकर्षण फूलों की होली रहेगा। सभी मिलकर फूलों की होली खेलेंगे। कवियत्री अनामिका अंबर की विशेष प्रस्तुति देंगी। आनंद पीठाधीश्वर स्वामी बालकानंद महाराज सहित देश के अनेकों...