संभल, जून 18 -- आध्यात्म और राष्ट्रसेवा के संगम स्थल कल्किधाम की ओर मंगलवार को दो विशिष्ट हस्तियों ने रुख किया। भारतीय सेना की पूर्व कमान के प्रमुख रहे रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्ण और नागालैंड सरकार में पूर्व मंत्री थॉमस लूथा ऐंचोड़ा कंबोह स्थित कल्किधाम पहुंचे। यहां उन्होंने गर्भगृह में विधिवत दर्शन किए और कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम से गहन वार्ता की। कल्किधाम की दिव्यता से अभिभूत होकर लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्ण ने कहा, यहां आकर मन को अद्भुत शांति मिली है। गर्व है कि भारत भूमि पर इतने भव्य और ऊर्जावान तीर्थ का निर्माण हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कल्किधाम जैसे पवित्र स्थान केवल उत्तर भारत तक सीमित न रहें, बल्कि देश के कोने-कोने तक फैलें। नागालैंड के पूर्व मंत्री थॉमस लूथा ने भी अपनी गहरी श्रद्धा प्रकट करते हुए कहा, हमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.