हरदोई, नवम्बर 20 -- मल्लावां (हरदोई), संवाददाता। कलेवा के समय दूल्हा चक्कर खाकर बेहोश हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। कुछ देर बाद हालत सामान्य होने पर दोबारा बारातस्थल पहुंचा तो लड़की पक्ष ने दूल्हन को विदा करने से इनकार कर दिया। काफी देर तक मान-मनौव्वल चलता रहा लेकिन बात नहीं बनी। अंत में बिना दुल्हन के ही बारात लौट गई। राघोपुर नेवादा निवासी एक युवक की बारात मंगलवार को गंजजलालाबाद के मजरा देवी पुरवा गई थी। रातभर विवाह की सभी रस्में हुईं। बुधवार सुबह कलेवा के समय अचानक दूल्हा चक्कर खाकर बेहोश होकर गिर पड़ा। उसके गिरते ही अफरातफरी मच गई। लड़के पक्ष के लोग उसे पास के ही एक डॉक्टर के यहां ले गए। कुछ देर बाद होश में आने पर उसकी स्थिति सामान्य हुई। इसके बाद बारातस्थल पर पहुंचा तो लड़की वालों ने दूल्हन की विदाई से इनकार कर दिया। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.