जहानाबाद, दिसम्बर 13 -- मेहन्दीया, निज संवाददाता अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए कलेर अंचलाधिकारी सर्वेश कुमार सिन्हा ने बताया कि शनिवार को हुए जनता दरबार में कुल 5 मामला आया जिसको गम्भीरतापूर्वक सुना गया। इस अवसर पर परासी थानाध्यक्ष सिराज आलम, मेहन्दीया थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा एवं कलेर थाना अध्यक्ष पवन कुमार सिंह के अलावे राजस्व कर्मचारी, अंचल कार्यालय के कर्मी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...