जहानाबाद, जनवरी 25 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। 26 जनवरी को होने वाले झंडातोलन को लेकर प्रखंड स्तर पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कलेर बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि प्रखंड स्तर के अलावे अस्पताल, थाना, शिक्षण संस्थान आदि जगहों में झंडा तोलन किया जाएगा। इसके अलावा प्रखंड के 52 महादलित टोला में भी झंडा तोलन किया जाएगा। इन 52 में से 18 टोलों में झंडातौलन के समय जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। बाकी शेष जगहों पर झंडा तोलन के समय नजदीकी विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि झंडा तोलन को लेकर सभी जगहों में खासा उत्साह बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.